प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का मैनपुरी आगमन पर हुआ स्वागत
मैनपुरी, जुलाई 29 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को ही वरीयता दी जाती है और एक छोटा सा कार्यकर्ता भी उच्च पद पर बैठ सकता है। जबकि अन्य दलों में अपने परिवार और जाति के लोगों को बढ़ावा दिया जाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस बार मैनपुरी में विधानसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के तहत काम करती है। भाजपा में सभी वर्ग के लोगों को सम्मान मिलता है। कार्यक्रम में पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.