प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अनुराग गुप्ता का भव्य स्वागत
कन्नौज, जून 1 -- गुरसहायगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करने के बाद प्रथम बार नगर आगमन पर अनुराग गुप्ता का व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजीव गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में व्यापारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नगर महामंत्री कमलेश राजपूत, नगर मंत्री आनंद यादव, गंगा सिंह कुशवाहा, नगर प्रवक्ता सिद्धार्थ गुप्ता, रामपाल, सोहेल कुरैशी, नगर उपाध्यक्ष भूरा कठेरिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आदर्श व्यापार मंडल की जिला व नगर कार्यकारिणी भंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.