प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कीर्तिका का किया स्वागत
प्रयागराज, जून 28 -- लखनऊ में पद ग्रहण के बाद रविवार को प्रयागराज पहुंचीं भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कीर्तिका अग्रवाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कौड़िहार चौराहे पर प्रधान संघ की जिलाध्यक्ष रेखा पाल, मलाका तिराहे पर मंडल महामंत्री नीरज त्रिपाठी, एमएनएनआईटी तिराहे पर महेंद्र तिवारी, म्योराबाद चौराहे पर मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव व सिविल लाइंस पहुंचने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवाब खान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ माला पहनाकर अभिनंदन किया। वात्सल्य सभागार सिविल लाइंस में आयोजित स्वागत समारोह में डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.