प्रदेश इंटक मजदूर की लड़ाई लड़ेगा, छह सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे मांग
हरिद्वार, अगस्त 4 -- भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) ने सिडकुल में मजदूरों और कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा को लेकर सरकार के समक्ष छह प्रमुख मांगें उठाने का निर्णय लिया है। महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेगा। मांगें पूरी नहीं होने पर अक्तूबर से नारसन बॉर्डर से मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा निकालकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। मंगलवार को रोशनाबाद स्थित महासंघ कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत ने की। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुभाष राठी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और फैक्ट्री मालिकों की कथित मिलीभगत के कारण सिडकुल में मजदूरों और कर्मचारियों का शोषण लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महासंघ श्रमिकों के अधिकारों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.