गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। नगर निगम में मनोनीत पार्षदों ने गुरुवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की। महानगर संयोजक राजेश गुप्ता के साथ हिन्दी बाजार स्थित आवास पर पहुंचकर पार्षदों ने प्रदेश अध्यक्ष का आशीर्वाद लिया। मनोनीत पार्षर्दों में दुर्गेश बजाज, चंदन आर्य, रितेश सिंह बब्बू, अष्टभुजा श्रीवास्तव, संजय कुमार वैश्य, आलोक सिंह विशेन, वीर सिंह सोनकर, शिवम पाण्डेय, अरविंद निषाद, श्रीमती ममता जायसवाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...