प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर संगठन और कार्यक्रमों पर चर्चा
बलिया, मई 10 -- बलिया, संवाददाता। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों तथा क्षेत्रीय राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बंटू ने प्रदेश अध्यक्ष को क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों एवं जनसमस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता के बीच रहकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा संगठन लगातार जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं की भूमिका पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बंटू ने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत बनाने का भरोसा जताया। इस अवसर पर कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.