हाथरस, अप्रैल 18 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं के गढ़मुक्तेश्वर जाते समय स्थानीय अंडरपास पर हुये हंगामे व नोक-झोंक में कोतवाली पुलिस ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित ढाई सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बसों, लाइट बोर्ड की तोड़फोड़ तथा पुलिस पर हमला करके दरोगा व सिपाहियों को घायल करने लोक व्यवस्था भंग करने, बाजार में हंगामा करने तथा पुलिस से अभद्रता के आरोप में दरोगा ने भाकियू भानु गुट के प्रदेश अध्यक्ष सहित 25 नामजद तथा ढाई सौ अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।उपनिरीक्षक चंद्रसोम ने कोतवाली में 25 नामजद सहित 250 अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि जलेसर की तरफ से आ रहे भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के वाहनों को रुकवाने के लिए पुलिस बल के साथ रेलवे अण्डरपास पर पहुंच...