वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसजन केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ पहुंचे और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस नेताओं ने शंकराचार्य को गुलाब की पंखुड़ियां अर्पित की और समाज के कल्याण की कामना की। अजय राय ने कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं, आस्था और धार्मिक मूल्यों को सुरक्षित रखने में संतों का मार्गदर्शन प्रेरणादायक है। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आंदोलन और उनके उठाए धार्मिक और सामाजिक मुद्दों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। यदि धर्म, संस्कृति और संत समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास होगा तो कांग्रेस पार्टी उसका पुरजोर विरोध करेगी। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.