संतकबीरनगर, अप्रैल 23 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का जनपद में आगमन हुआ। खलीलाबाद डांक बंगले में बनर्जी लाल अग्रहरि और कपीश अग्रहरि की अगुवाई में स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया गया। सभी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।जनपद के कोने- कोने से आए सभी व्यापारियों को श्री कंछल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और व्यापारियों की समस्याओं साहित संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्रीधर अग्रहरि व अध्यक्षता कपीश अग्रहरी ने किया। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, राम अजोर, मृत्युंजय राय, परवेज अहमद, सोनल सिंह, इसरार खान, मुरलीधर जायसवाल, बिन्नू गुप्ता, अमित कुमार, सुनील अग...