रुडकी, मई 5 -- रुड़की। राज कली धर्मशाला के कार्यालय में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने विश्व हिंदू महासंघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा का अभिनंदन किया। जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा कि यह व्यापार मंडल के लिए गर्व की बात है। वहीं जिला उपाध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम में नसीम अहमद, योगेश गर्ग सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मुखानी-कुसुमखेड़ा इकाई का हुआ गठन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...