चंदौली, अप्रैल 4 -- चहनियां (चंदौली)। अखिल भारतीय खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद पर दिनेश सोनकर मनोनीत होने पर शनिवार को खंडवारी देवी इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य, प्रबन्ध निदेशक आदि लोगों ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पद एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। संगठन को मजबूत करने, सामाजिक समरसता और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, सुनील सिंह, मुरलीधर तिवारी, विजय सिंह, उपेन्द्र दूबे, प्रेम नारायण तिवारी, अम्बरीश उपाध्याय, दिलीप सिंह, विजय यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.