हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नैनीताल कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार का आरोप लगा पुलिस को तहरीर सौंपी है। कांग्रेसियों का आरोप है कि भाजपा की आईटी सेल ने प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल की छवि धूमिल की है। मामले में वैधानिक कार्रवाई होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि भाजपा आईटी सेल व उसके पूर्व प्रमुख ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनांए फैलाईं और मानहानिकारक दुष्प्रचार किया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि 21 नवम्बर को दून में एक धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.