बाराबंकी, नवम्बर 24 -- कोठी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार की पूर्वाह्न गुलामाबाद मजरे मीरापुर गांव स्थित हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत के आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। विधायक दिनेश रावत के छोटे भाई मिथिलेश रावत की गत शुक्रवार की भोर में आगरा एक्सप्रेस-वे पर मार्ग दुर्घटना के दौरान मौत हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विधायक दिनेश रावत सहित अन्य परिवारीजनों से बातचीत करके उनका हाल जाना। सभी पारिवारिक सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में संपूर्ण भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष दीक्षित, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य,पूर्व सांसद उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.