प्रदेश अध्यक्ष ने की चुनाव तैयारी की समीक्षा
बागपत, जून 27 -- नगर के महात्मा गांधी इण्टर कालेज सभागार मे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक आहूत की गई। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश चंद त्यागी द्वारा शिक्षक एमएलसी चुनाव की समीक्षा की गई। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी व शिक्षकों की मौजूदगी रही। प्रदेश मंत्री सुशील चौधरी ने संगठन मे जनपद की सदस्यता की संख्या, शिक्षक एवं स्नातक वोट की संख्या से अवगत कराया। बैठक की अध्यक्षता प्रमोद प्रकाश शर्मा तथा संचालन ललित जैन ने किया। इस अवसर पर तेजवीर यादव, धर्मेंद्र खोखर, सुशील कुमार तोमर, वीरेंद्र वर्मा, यशपाल सिंह, आशुतोष, प्रदीप शर्मा, रामवीर राठी, दीपक मित्तल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.