गिरडीह, फरवरी 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (स्वास्थ्य विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष डा पी नैयर ने सोमवार को गांडेय प्रखंड के डोकीडीह, गिरनिया, गांडेय सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण करके कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का टिप्स दिया। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वे हर प्रखंड का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के साथ हर जिले में जिलाध्यक्ष का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के सपने एवं उनकी सोच को आगे बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य होगा। मौके पर कांग्रेस के जिला चेयरमैन डॉ मो मिराज अहमद, वरीय अधिवक्ता हाजी मिर्जा मुमताज अली, कांग्रेस जिला कमेटी के उपाध्यक्ष सह बेंगाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.