धनबाद, जनवरी 23 -- झरिया, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी झारखंड के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का 25 जनवरी को प्रस्तावित धनबाद आगमन को लेकर हो रही तैयारी व स्वागत को लेकर गुरुवार को झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में झरिया विधायक रागिनी सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर झरिया विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा संख्य में पहुंच उनका अभिनंदन करने की तैयारी पर चर्चा हुई। मौके पर विष्णु त्रिपाठी, उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, अवधेश साव, अरुण साव, राज किशोर जेना, शिबू अग्रवाल, श्रीराम यादव, महावीर पासवान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.