महाराजगंज, जनवरी 3 -- धानी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। धानी बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सात जनवरी को प्रथम बार फरेंदा आगमन पर प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि जनपद के सांसद पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह व खुशी का माहौल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में फरेंदा पहुंचकर स्वागत को ऐतिहासिक व यादगार बनाने की अपील की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धानी योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष धानी गुलाब चौरसिया, डॉ. उमेश त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.