महाराजगंज, जनवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगामी 6 जनवरी को जिले में प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ता जुट गए हैं। पार्टी कार्यालय पर बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर को यादगार बनाने के उद्देश्य से भाजपा संगठन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। आगमन और स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में फैसले लिए गए। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विभिन्न ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान आगमन मार्ग, स्वागत स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यकर्ता सहभागिता और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.