प्रदेश अध्यक्ष का शोक संदेश लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता
मुरादाबाद, जून 20 -- कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष भायपुर मोबीन अहमद की माता के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से भेजा गया शोक संदेश परिजनों को सौंपा गया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद तथा नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी ने मोबीन अहमद के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और प्रदेश अध्यक्ष का संवेदना पत्र परिवार को सौंपा। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार मोबीन अहमद एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने संदेश में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से परिवार को इस अपार दुख को सहन करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.