प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे चतरा, जेल में बंद भाजपा नेताओं से की मुलाकात
चतरा, जुलाई 16 -- चतरा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। इस दौरान वे जेल में बंद भाजपा नेता श्रीनिवास और कालीचरण यादव से मुलाकात की। उन्होंने नेताओं का हालचाल जाना और संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है, और उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जेल से निकलने के बाद आदित्य साहू सदर थाना क्षेत्र के विराजपूर गांव पहुंचे और दिवंगत पुलिस जवान लक्ष्मण यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लक्ष्मण यादव ने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.