कानपुर, नवम्बर 22 -- कानपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भूपेंद्र सिंह और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के शहर आगमन पर पार्टीजनों ने चकेरी एयरपोर्ट पर उनका फूलमाला पहना स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान,अनूप अवस्थी, पूर्व विधायक केके सचान रहे। पूर्व विधायक आदित्य पांडे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। भूपेंद्र सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. गोपाल अवस्थी के आवास रेलबाजार जाकर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.