जमशेदपुर, मार्च 1 -- कार से पूरे भारत का भ्रमण कर आदित्यपुर मंगलम सिटी निवासी व टाटा स्टील कर्मी अजय मुस्कान अपने पत्नी प्रीति मिश्रा के साथ शहर लौटे। 40 दिनों तक चली इस यात्रा में उन्होंने अपनी किया से करीब 15 हजार किलोमीटर की दूरी स्वयं कार चलाकर तय की। यात्रा का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कराना व अपने देश भारत की खूबसूरती को देखना रहा। इस यात्रा की शुरुआत 20 जनवरी को हुई थी। शहर लौटने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए अजय मुस्कान ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन का एक नया अध्याय साबित हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने 19 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों का भ्रमण किया। देश के विभिन्न शहरों और राज्यों में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत साथ ही उनके उदेश्य व संदेश को सराहा गया। यात्रा में उनकी सहयात्री रहीं पत्नी प...