वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रादेशिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में 21 से 25 अगस्त तक किया गया है। बालक-बालिकाओं की अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग में होने वाली यह प्रतियोगिता डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर के अलावा शहर के अन्य स्थानों पर होगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश कुमार सिंह के अनुसार प्रतियोगिता में 18 मंडल के 2160 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एक मंडल से 120 खिलाड़ी होंगे। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 निर्णायकों की देखरेख में खेली जाएगी। कुछ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय निर्णायकों को भी आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- हैंडबॉल में एसएस पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान चार कोर्ट पर मैच खेला जाएगा। एक कोर्ट प्रैक्टिस के लिए आरक्ष...