प्रदेशीय वाल्मीकि समाज कल्याण समिति की सभी इकाइयां भंग
देहरादून, अगस्त 18 -- देहरादून। प्रदेशीय वाल्मीकि समाज कल्याण समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी समेत उत्तराखंड की सभी शाखा इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। मंगलवार को करनपुर स्थित प्रधान कार्यालय में हुई आपात बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। समिति के केंद्रीय प्रधान डॉ. नाट्यभूषण लक्ष्मी नारायण की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि कुछ पदाधिकारी बिना अनुमति समिति के नाम का इस्तेमाल कर अनुचित राजनीतिक व व्यक्तिगत लाभ ले रहे थे और संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। इससे संस्था की छवि प्रभावित हो रही थी। नोटिस के अनुसार समिति का वर्तमान पंजीकरण 14 सितंबर 2026 को समाप्त होगा। नवीनीकरण के बाद दिसंबर से प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नई केंद्रीय कार्यकारिणी और शाखा इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। तब तक किसी भी सदस्य या पदाधिकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.