आगरा, जनवरी 7 -- उत्तर प्रदेश रस्साकशी संघ की ओर से पालघर (महाराष्ट्र) में होने वाली नेशनल रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम का चयन ट्रायल आठ जनवरी को होगा। सूरज गोविन्द सीनियर सेकेंडरी मथुरा रोड पर होने वाले ट्रायल में उत्तर प्रदेश की सबजूनियर, जूनियर, सीनियर एवं संयुक्त बालक एवं बालिका टीमों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में प्रदेश से लगभग 500 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने का अनुमान है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश रस्साकशी संघ के महासचिव एनके चक्रवर्ती ने दी है। ट्रायल आगरा रस्साकसी संघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह राणा एवं सचिव पवन सिंह के मार्गदर्शन में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.