प्रदेशीय माध्यमिक मल्लखंभ में आगरा मंडल ओवरऑल उपविजेता
आगरा, सितम्बर 30 -- झांसी में 27 से 29 सितंबर तक प्रदेशीय माध्यमिक मल्लखंब प्रतियोगिता हुई। इसमें आगरा मंडल के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने बताया कि बालक अंडर-14 आयुवर्ग में आगरा मंडल के देव कुमार ने स्वर्ण, शिवा ने कांस्य, अंडर-17 वर्ष आयुवर्ग में ललित ने रजत, अमन ने कांस्य, अंडर-19 वर्ष आयुवर्ग में आशीष तोमर ने रजत, शिवम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। आगरा मंडल के पदक विजेता खिलाड़ी देव कुमार, अमन, शिवम, आशीष, ललित एवं शिवा एमडी जैन इंटर कॉलेज के विद्यार्थी हैं। शानदार प्रदर्शन पर जिला मल्लखंभ संघ के सचिव अभिषेक, अध्यक्ष आशीष भटनागर, प्रदीप कुमार जैन, अखिल बरौलिया, डॉ. जितेंद्र कुमार जैन, रूपेश कुमार जैन, प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग ने हर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.