प्रदेशीय बॉक्सिंग में बेटियों ने जीते आठ पदक
सहारनपुर, सितम्बर 27 -- लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर की खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते। 23-24 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में समीक्षा ने 66-70 किग्रा में स्वर्ण, हिमांशी, वैष्णवी भटनागर, अंशिका और अर्शी ने रजत, जबकि जीविका, दीपांशी और पारुल ने कांस्य पदक हासिल किया। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा और बॉक्सिंग प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सहारनपुर की प्रतिभाएं आगे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगी। यह भी पढ़ें- अर्पित आर्य ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन यह भी पढ़ें- जिले की दो खिलाड़ियों ने जीता कांस्य और रजत पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.