सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुई प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, एसपी सिटी व्योम बिंदल और सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में 35-37 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर मंडल के नीरज कुमार ने अयोध्या मंडल के असद खान को एकतरफा मुकाबले में हराकर शानदार जीत दर्ज की। 37-40 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के वंश और अलीगढ़ के गोविंद के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें गोविंद 3-2 से विजयी रहे। 40-43 किलोग्राम भार वर्ग ...