प्रदेशीय बैडमिंटन में बरेली के ओम अरोरा का जलवा, अंडर-19 में जीता खिताब
बरेली, सितम्बर 27 -- बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में हो रही 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में हिस्सा लिया। समापन समारोह में विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन के अंडर-19 बालक वर्ग में बरेली के ओम अरोरा ने पहला स्थान हासिल कर स्थानीय खिलाड़ियों का मान बढ़ाया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल रामाज्ञा कुमार रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी विकास खंडेलवाल और प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संचालन डॉ. अवनीश यादव और मंडलीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.