प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता 30 से
बलिया, अगस्त 19 -- बलिया। प्रदेशीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी जनपद को आवंटित हुआ है। 30 अगस्त से तीन सितंबर तक होने वाली उक्त प्रतियोगिता में 100 से अधिक टीमों के प्रतिभाग की संभावना है। अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में सभी मंडलों के अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित टीम ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करती हैं। शिक्षा विभाग इस आयोजन को लेकर तैयारियों में लगा हुआ है। प्रतियोगिता के लिए जहां पांच फुटबॉल ग्राउंड तैयार किए जाने की चर्चा है, वहीं सौ से अधिक टीमों की आवासीय व्यवस्था भी महत्वपूर्ण होगी। यह भी पढ़ें- स्कूलों के खेल मैदानों पर बंद करें खेती बहरहाल जनपद में पहली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.