प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज परिवहन मंत्री करेंगे उद्घाटन
बलिया, अगस्त 30 -- बलिया। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे। तीन सितम्बर तक चलने वाली उक्त प्रदेशीय प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में प्रदेश की कुल 86 बालक एवं बालिका टीमें प्रतिभाग करेंगी। सुबह 11 बजे होने वाले उदघाटन समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय कुमार आर्य उपस्थित रहेंगे। समाचार लिखे जाने तक लगभग ग्यारह मंडलों एवं स्पोर्ट्स कॉलेज समेत पैंतीस से अधिक टीमें बलिया पहुंच चुकी थीं। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने खेल मैदान के साथ साथ आवासीय व्यवस्था का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.