प्रदेशीय जूडो महाकुंभ में 12 खिलाड़ी भाग लेंगे
गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- गाजियाबाद, वंदना। प्रदेशीय जूडो महाकुंभ में जिले से 12 खिलाड़ी भाग लेंगे। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन और इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन की ओर से जूडो महाकुंभ का आयोजन कराया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश में होने वाली जूडो की सबसे बड़ी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में से एक है। इसमें प्रदेश के अलग अलग जिलों के हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। महामाया स्टेडियम में अभ्यास करने वाले 12 खिलाड़ी भी महाकुंभ में भाग लेकर जिले का मान बढ़ाएंगे। इसमें आठ बालक और चार बालिकाएं शामिल हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि शिवम कश्यप, हर्ष कश्यप, हिमालय चौधरी, पवन, देव, शिवम सक्सेना और जीशान ब्राउन बेल्ट के लिए भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- खेल-लखनऊ में कल से शुरू होगा 'प्रांतीय जूडो महाकुंभ', 1200 से अधिक खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.