मथुरा, मार्च 19 -- युवा कल्याण विभाग द्वारा विद्या विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित हुई प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता में जनपद की ओर से आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज उस्फार मथुरा की तीन छात्राएं कुमकुम हेमलता ने तृतीय तथा प्रवेश ने दूसरा स्थान प्राप्त करके रजत पदक जीता। जनपदीय क्रीड़ा समिति (माध्यमिक शिक्षा)सचिव व श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज उस्फार के प्रधानाचार्य डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कुमकुम ने 28 किग्रा,हेमलता ने 57 किग्रा में तृतीय प्राप्त करके कॉस्य और प्रवेश ने 52 किलोग्राम में द्वितीय स्थान प्राप्त करके रजत पदक जीता।उन्होंने बताया कि तीनों ही छात्राएं जूडो कोच देवेंद्र सिंह के निर्देशन में अभ्यास करती हैं। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर माध्यमिक शिक्षा विभाग आगरा मंडल...