प्रदेशीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया प्रतिनिधित्व
पीलीभीत, सितम्बर 13 -- पीलीभीत, संवाददाता। आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आठ से 11 सितंबर के मध्य 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय जिमनास्टिक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग प्रशांत किशोर और विशिष्ट अतिथि डीआईओएस आगरा मंजू भदौरिया,अंतरराष्ट्रीय जिमनास्टिक खिलाड़ी व कोच अजय शेट्टी ने होनहार खिलाड़ियों का सराहा। तीन दिन तक चली राज्य स्तरीय विद्यालय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, आगरा, वाराणसी मंडल, मेरठ मंडल, गोरखपुर मंडल, बरेली मंडल, झांसी मंडल इलाहाबाद मंडल सहित 14 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें जावेद फ्यूजन फिटनेस डांस एकेडमी के जिमनास्टिक खिलाड़ियों ने बरेली मंडल की जिमनास्टिक टीम में शामिल होकर बरेली मंडल को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.