प्रदेशीय कुश्ती में विकास और अनिल ने जीता गोल्ड
गाजीपुर, सितम्बर 28 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। 70वीं प्रदेशीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर रामपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 12 के पहलवान विकास पाल ने 19 वर्षीय आयु वर्ग के 82 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। वहीं कक्षा 11 के पियुष यादव ने 77 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। गाजीपुर के अनिल कुमार यादव ने 87 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विकास पाल और अनिल कुमार यादव अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में जिले के अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए। 74 किग्रा में सत्यपाल ने कांस्य, 17 वर्षीय आयु वर्ग के 110 किग्रा ग्रीको रोमन में कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.