प्रदेशीय कुश्ती में निवास लक्ष्मी ने जीता स्वर्ण पदक
गाजीपुर, सितम्बर 27 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया में 25 सितंबर से आयोजित प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में रामकरन इंटर कॉलेज, इशोपुर-रामपुर की पहलवान निवास लक्ष्मी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। वाराणसी मंडल की ओर से प्रतिभाग कर रही निवास लक्ष्मी ने महिला वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, कॉलेज की ही पहलवान तृप्ति यादव ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से विद्यालय परिवार और साथी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में फील्ड ऑफिसर के रूप में मौजूद राम आशीष यादव ने बताया कि प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता 29 सितंबर तक चलेगी। यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंशिका ने जीता कां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.