प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में फील्ड ऑफिसर बने राम आशीष यादव
गाजीपुर, सितम्बर 10 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर रामपुर के खेल अध्यापक एवं कुश्ती कोच राम आशीष यादव को राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या की ओर से प्रदेशीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए फील्ड ऑफिसर नियुक्त किया गया है। गोरखपुर मंडल के देवरिया जिले में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में वह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे। राम आशीष यादव वर्ष 2019 से उत्तर प्रदेश राज्य विद्यालयी कुश्ती टीम के कोच एवं चयनकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके राम आशीष जिले में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह विद्यालय में छात्रों को नियमित प्रशिक्षण देकर नई प्रतिभाओं को तैयार कर रहे हैं। इससे पूर्व वह नेशनल स्कूल गेम्स मेरठ-2025 और बलिया-2026 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.