वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। बाबतपुर मार्ग स्थित रमईपट्टी में मुगल शहीद बाबा एवं मेखुड़ी उस्ताद की स्मृति में अंडर-15 बालक/बालिका कुश्ती स्टेट चैम्पियनशिप आयोजित है। दो दिनी स्पर्धा 18 फरवरी को शुरू होगी। पहलवान मंगलवार से पहुंचने लगे। आयोजन स्थल पर 18 फरवरी को सुबह 7 से 9 बजे तक पहलवानों का वजन होगा। प्रतियोगिता की तैयारियों के बाबत मंगलवार को टीम मैनेजर एवं कोच, ऑफिशियल के साथ यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय एवं जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह 'रानू', सचिव राजकुमार मिश्रा ने बैठक की। बताया कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह बबलू सुबह 10 बजे शुभारंभ करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.