प्रदेशव्यापी आंदोलन में सहभागिता के लिए किया आह्वान
वाराणसी, सितम्बर 30 -- वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में मंगलवार को अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ काशी विद्यापीठ के शिक्षकों के साथ बैठक आहूत की गई। इसमें दो अक्टूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में आयोजित प्रदेशव्यापी आंदोलन में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय प्रताप सिंह और संचालन उपाध्यक्ष डॉ. अच्छेलाल ने किया। बैठक में डॉ. गीता रानी, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. रुचि सिंह, डॉ. विजया, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. सदानंद यादव, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. अनुज प्रकाश, डॉ. सत्येंद्र मिश्रा, डॉ. रवीश कुमार, डॉ. आशुतोष पाण्डेय, अमर प्रताप सिंह रहे। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: आमरण अनशन को प्राथमिक शिक्षक संघ का समर्थन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.