प्रदेशभर में इस माह होगी राजकीय पक्षी सारस की गणना
बरेली, जून 2 -- रुहेलखंड जोन समेत पूरे प्रदेश में जून के पहले पखवाड़े में होगी सारस की ग्रीष्मकालीन गणना जुलाई में अंडे देने से पहले झील और जलाशयों के किनारे घोंसले बनाना शुरू करते हैं सारस
सारस की जनसंख्या वृद्धि बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य पक्षी सारस (इंडियन क्रेन) का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। जून के पहले सप्ताह में प्रदेश भर में इनकी ग्रीष्मकालीन गणना शुरू हो जाएगी। जीवन भर जोड़े में साथ रहने वाली मादा जुलाई में लगभग दो अंडे देगी, जिनसे बच्चों का जन्म होगा। इसके लिए नर-मादा की जोड़ियां शांत क्षेत्रों में घोसला बना रहीं हैं। नर-मादा दोनों उन्हें बेहद सुरक्षा के साथ पालते हैं। बच्चे जब चुगते हैं तो दोनों लगातार पहरा देते हैं।
गणना के आंकड़े दिसंबर 2025 में हुई शीतकालीन गणना में बरेली में 380 जबकि प्रदेश भर में कुल 20,628 सारस पाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.