हाथरस, मई 24 -- प्रदूषित करबन नदी को बचाने के लिए युवाओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन सादाबाद। सादाबाद नगर और क्षेत्र के जागरूक युवाओं ने शनिवार को सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में युवाओं ने प्रदूषित होती जा रही सादाबाद की करबन नदी के हालातों को सुधरवाए जाने की मांग की।

करबन नदी की चिंताजनक स्थिति ज्ञापन में युवाओं ने बताया कि सादाबाद नगर से एतिहासिक करबन नदी गुजर रही है। वर्तमान में इस नदी की स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है। नमामि गंगे राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना सहित नदियों को बचाने के लिए कई योजनाएं प्रदेश में संचालित हैं, लेकिन उन योजनाओं के माध्यम से इस नदी की दशा को नहीं सुधरवाया जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि नदी में भारी मात्रा में कचरा, कूड़ा पड़ा हुआ है। इसकी साफ सफाई न होने से इसका पानी भी जहरीला होता जा रह...