नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता पिछले दो दिन राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से खराब श्रेणी में पहुंचा गया था। उसमें कुछ सुधार दर्ज किया गया था लेकिन गुरुवार की शाम एक बार फिर यह बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ ही इसमें बढोतरी दर्ज की गई। गुरुवार शाम 4 बजे 40 वायु गुणवत्ता केंद्र की औसत रिपोर्ट के अनुसार यह 307 दर्ज किया गया। गुरुवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 288 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच के 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.