लखनऊ, जनवरी 23 -- चिंतन एनवायरनमेंटल रिसर्च एंड एक्शन ग्रुप की ओर से स्वच्छ वायु के अधिकार विषय पर केजीएमयू के पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर विभाग में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने अपने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रकार के सत्रों और जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। केजीएमयू के रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में सीओपीडी के अधिकांश मरीज गैर-धूम्रपान करने वाले हैं। कई अध्ययनों में इसका सीधा संबंध वायु प्रदूषण एवं खराब वायु गुणवत्ता से पाया गया है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.