फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- फरीदाबाद। प्रदूषण नियंत्रण के निर्माण कार्यों पर रोक का असर अब सीधे मजदूरों की थाली पर पड़ना शुरू हो गया है। रोजाना मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। शहर के चौराहों पर सुबह से शाम तक औजार लेकर खड़े मजदूरों को काम का इंतजार रहता है, जिससे वे काफी परेशान हैं। शहर में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रेप चार की पाबंदियां लागू है। इसके चलते सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर रोक है। शहर में ज्यादातर यूपी, बिहार सहित अनेक राज्यों से मजदूर सड़क निर्माण, भवन निर्माण आदि कार्यों में शामिल होते हैं। निर्माण कार्यों पर रोक लगने से मजदूरों के सामने मजदूरी का संकट खड़ा हो गया है। गुरुवार को प्रेस कॉलोनी चौक, सारन चौक, गोच्छी चौक, सेक्टर 17 चौक और बड़खल चौक जैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.