अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़। मानिक चौक स्थित हाईटेक पैथोलॉजी क्लीनिक में गुरुवार को विश्व गुर्दा दिवस पर जांच शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने किडनी की देखभाल व बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। लैब संचालक डॉ. भरत कुमार वर्ष्णेय ने बताया कि सीरम क्रिएटिनिन, ब्लड यूरिया व मूत्र की जांच प्रमुख हैं। इन जांचों के माध्यम से किडनी की कार्यप्रणाली का आकलन किया जा सकता है। प्रारंभिक अवस्था में ही संभावित समस्याओं की पहचान संभव हो जाती है। फिजिशियन डॉ. मयंक मणि ने बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप किडनी रोग के सबसे प्रमुख कारणों में से हैं। बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बढ़ता मानसिक तनाव इन रोगों को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदूषण से भी किडनी प्रभावित होती है। पैरों या चेहरे पर सूजन आना, बार-बार पेशाब आना, विशेषकर रात मे...