गुड़गांव, मई 18 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। दिल्ली और एनसीआर के इलाके में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्र सरकार अब पूरी तरह से सख्त हो गई है। प्रदूषण पर लगाम लगाने और हवा को साफ करने के उपायों को और ज्यादा असरदार बनाने के लिए सोमवार को भारत सरकार की एक विशेष टीम ने गुरुग्राम का दौरा किया। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की इस उच्च स्तरीय टीम ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान टीम ने साफ कहा कि इलाके में प्रदूषण को तुरंत कम करने की बहुत ज्यादा जरूरत है और काम में तेजी लानी होगी। केंद्र सरकार की इस खास पहल से अब प्रदूषण नियंत्रण के काम में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है। गुरुग्राम से शुरू हुए इस दौरे में केंद्रीय टीम अलग अलग विभागों के काम पर सीधी नजर रख रही है। बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने टीम को बताया...