नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- नई दिल्ली। वायु और धूल प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर दिल्ली नगर निगम कई योजनाओं पर काम कर रहा है। इसके तहत आगामी दिनों में 2500 से अधिक अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इनको आउटसोर्स के जरिए कार्य सौंपा जाएगा। महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि सड़कों पर धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई अतिरिक्त सफाई कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपेंगे। इसके लिए प्रत्येक जोन स्तर पर निगरानी भी की जाएगी। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कई सफाई कर्मचारी को भी नियमित किया जा रहा है। निगम ने दो महीने के दौरान 1400 से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियमित किया है। इसके अतिरिक्त, निगम की ओर से दिवंगत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों के रूप में 542 पदों पर नियुक्ति...