गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश के 10 नॉन-अटेनमेंट शहरों के लिए 163.70 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह धनराशि शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और एयर क्वालिटी सुधारने के उद्देश्य से दी गई है।पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वायु गुणवत्ता प्रदर्शन आकलन (2023-24) के आधार पर स्वीकृत की गई है। कुल 163.70 करोड़ रुपये को तीन अलग-अलग मदों में बांटा गया है, जिसमें 32.90 करोड़ रुपये अनुसूचित जाति विशेष योजना, 37.40 करोड़ रुपये जनजातीय क्षेत्र उप-योजना और 93.40 करोड़ रुपये सामान्य अनुदान के रूप में शामिल हैं। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस धनराशि का उपयो...