प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का विकल्प है पौधारोपण: थाना प्रभारी
पाकुड़, जून 6 -- प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का विकल्प है पौधारोपण: थाना प्रभारी लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी विवेक कुमार, एसआई मोतीलाल मिश्रा, मुखिया शिव टुडू के द्वारा पर्यावरण के नाम एक एक पौधा लगाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में जजों ने लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.