मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- जनपद में संचालित पेपर उद्योगों द्वारा आरडीएफ के उपयोग में बरती जा रही अनियमितताओं पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम उमेश कुमार मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को संयुक्त समिति ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तीन बड़ी पेपर मिलों के ट्रॉमिल प्लांट सील कर दिए गए। पिछले कुछ समय से स्थानीय निवासियों और पर्यावरण विद द्वारा पेपर मिलों में आरडीएफ के अनियंत्रित और नियमों के विरुद्ध प्रयोग की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने जांच हेतु एक संयुक्त समिति का गठन किया था। निरीक्षण के दौरान समिति ने पाया कि आरडीएफ की प्रोसेसिंग के लिए स्थापित ट्रॉमिल प्लांट निर्धारित मानकों के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.